UPTET 2021 Exam Child Development Questions in Hindi | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बालविकाश के महत्वपूर्ण प्रश्न | UPTET Previous Year Questions

 जैसा कि आप सभी लोग जानते है कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) 28 नवम्बर को है अतः हम आपके लिए विभिन्न शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में पूंछे गये बालविकास के 20 प्रश्न शामिल है।


उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बालविकाश के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न1. वह अधिगम विकलांगता क्या कहलाती है जिसमें लिखावट में कठिनाई शामिल है।

उत्तरः डिस्ग्राफिया

प्रश्न2. निम्नलिखित में से कौन सा कथन योगात्मक मूल्यांकन से संबंधित है।

उत्तरः यह सत्र के अंत में शिक्षार्थी के प्रदर्शन का टर्मिनल मूल्यांकन करता है।

प्रश्न3. हॉबर्ड गार्डनर का कहना है, कि बुद्धिमत्ता के कई विशिष्ट प्रकार या मन के फ्रेम होते है। उनके द्वारा सुझाई गई बुद्धिमत्ता किस श्रेणी की है।

उत्तरः प्रकृतिवादी बुद्धिमत्ता

प्रश्न4. कक्षा में एक शिक्षक कुछ गतिविधियां कर रहा है, जैंसे (कः न केवल जो हुआ बल्कि यह कैसे और क्यों हुआ पर भी प्रश्न पूछना, (ख) किसी प्रश्न के विभिन्न उत्तरों की तुलना करने और सर्वोत्तम उत्तर की जांच करने में उनकी सहायता करना,

वह कसको प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रहा है।

उत्तरः गहन सोच

प्रश्न5. सकारात्मक या नकारात्मक उत्तेजनाएं या घटनाएं जो किसी छात्र के व्यवहार को प्रेरित कर सकती है। तो इस तरीके से कौन सा मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रेरणा देता है।

उत्तरः व्यवहार

प्रश्न6. समावेश शब्द का अर्थ नियमित कक्षा में विशेष शैक्षिक आवश्यकताओं वाले बच्चे को कितने समय शिक्षित करना है।

उत्तरः पूरे समय

प्रश्न7. कक्षा में एक कविता पढ़ाने वाले एक भाषा शिक्षक ने कविता के विवरणों को समझाकर और छात्रों को स्पष्टीकरण से निष्कर्ष या व्यापक दृष्टिकोण बनाने के लिए कहा। तो यह किसका उदाहरण है।

उत्तरः आगमनात्मक तर्क

प्रश्न8. मनोविश्लेषक मानते हैं कि वह प्राथमिक साधन जिसके द्वारा अहमं इदं को बंद रखता है। वह क्या कहलाता है।

उत्तरः पराहम्

प्रश्न9. व्यक्तित्व के अंतर्मुखता बहिर्मुखता लक्षण किसके द्वारा प्रतिपादित किए गए है।

उत्तरः हैंस आइसेनक

प्रश्न10. निम्न में से कौन प्रेऱणा का सबसे अच्छा उदाहरण है।

उत्तरः छात्र B सक्रिय है, अपने गणित की कक्षा में अच्छा करने के लिए एक उच्च लक्ष्य निर्धारित करता है, काफी मेहनत करता है, और कक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करता है।

प्रश्न11. यदि बाहरी प्रेरणा अंत की एक युक्ति है, तो आंतरिक प्रेरणा क्या है- 

उत्तरः स्वयं में एक अंत

प्रश्न12. वह व्यवस्थित विज्ञान क्या कहलाता है, जो स्वयं और पर्यावरण के साथ समायोजन प्राप्त करने के लिए नियम, कानून और सिद्धांत प्रदान करता है।

उत्तरः मानसिक स्वच्छता

प्रश्न13. किसी एक समायोजन तंत्र में तार्किक रूप से और सामाजिक रूप से सोजना शामिल होता है, तो अतीत, वर्तमान और प्रस्तावित व्यवहार का अनुमोदित कारण क्या कहलाता है।

उत्तरः युक्तीकरण

प्रश्न14. विद्यालय के संगठन की स्थापना छात्रों के शिक्षण को प्रभावित करती है। तो यह कारक किस श्रेणी से संबंधित है।

उत्तरः सामाजिक कारक

प्रश्न15. कौन सी स्थित समायोजन को बढ़ावा देती है।

उत्तरः विक्षिप्त भय और चिंता से मुक्ति

प्रश्न16. एक शिक्षक के रूप में, आपने अपने छात्रों से हमारे जीवन पर प्रदूषण के प्रभाव को बताते हुए एक निबंध लिखने के लिए कहा। इस परियोजना के द्वारा ब्लूम के वर्गीकरण के किस संज्ञानात्मक स्तर को दर्शाया गया है।

उत्तरः एप्लीकेशन

प्रश्न17. एक शिक्षक के रूप में, आपने उपयुक्त परीक्षण और चेकलिस्ट का उपयोग करके किसी छात्र की बुद्धिमत्ता, व्यक्तित्व और कक्षा के व्यवहार के बारे में जानकारी एकत्र की है। इस प्रक्रिया को कहा जाता है।

उत्तरः आकलन

प्रश्न18. ब्लूम के वर्गीकरण में किस डोमेन का नाम नहीं है।

उत्तरः मनोप्ररणा

प्रश्न19. कौन राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा की रूपरेखा 2005 का मार्गदर्शक सिद्धांत नहीं है।

उत्तरः अधिगम को रटने की विधि की सुविधा देनी चाहिए।

प्रश्न20. प्रारंभ में एक बच्चा अपनी पूरी हथेली का उपयोग करके वस्तु को पकड़ लेता है। धीरे-धीरे जैसे उसकी संवृद्धि और विकास होता है, शिशू अँगुली और अंगूठे का इस्तेमाल करता है। इस प्रकार का प्रोग्रेशन है।

उत्तरः प्रोसीमोजडिस्टल प्रोग्रेशन


UPTET 2021 EXAM BALVIKAS QUESTIONS HINDI MEIN

टिप्पणियाँ