20 नवंबर 2021 डेली करंट अफेयर्स हिन्दी में

दोस्तो स्वागत है आज आपका हमारी 20 नवंबर 2021 डेली करंट अफेयर्स की पोस्ट में इस पोस्ट में आपके लिए हम आज के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स लेकर आये है। इस पोस्ट में आपको विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न मिलेंगेंं।


20 नवंबर 2021 करंट अफेयर्स हिन्दी में 

प्रश्न 1. हाल ही में कब नवजात शिशु सप्ताह मनाया गया है।

उत्तरः 15-21 नवंबर 2021 तक

प्रश्न 2. हाल ही में विश्व शौचालय दिवस कब मनाया गया है।

उत्तऱः 19 नवंबर 2021 को

प्रश्न 3. हाल ही में भारत किस वर्ष के लिए यूनेस्कों के कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना गया है।

उत्तरः 2021-25 तक के लिए

प्रश्न 4. आईसीसी के घोषणा के अनुसार 2026 का आईसीसी पुरूष टी-20 क्रिकेट विश्व कप किस देश में आयोजित किया जायेगा।

उत्तरः भारत में

प्रश्न 5. 19 नवंबर 2021 को गुरू नानक जी की कौन सी वीं जयंती मनायी गई है।

उत्तरः 552वीं

प्रश्न 6. हाल ही में उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में स्थित अर्जुन सहायक परियोजना का शुभारंभ 19 नवंबर 2021 को  किसने किया है।

उत्तरः नरेंद्र मोदी जी ने

प्रश्न 7. हाल ही में विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह कब से मनाया जा रहा है।

उत्तरः 18-24 नवंबर 2021 तक

प्रश्न 8. हाल ही में पंडित नोवी कपाड़िया का निधन हो गया है, वे किस क्षेत्र से संबंधित थे।

उत्तरः खेल कमेंटेटर

प्रश्न 9. हाल ही में डब्ल्यूटीए का फाइनल खिताब किसने जीता है।

उत्तरः गार्बिन मुगुरूजा ने स्पेन की रहने वाली है।

प्रश्न 10. हाल ही में उत्तर प्रदेश के पहले वायु प्रदूषण रोधी टावर का उद्घाटन कहां किया गया है।

उत्तरः नोएडा में

प्रश्न 11. हाल ही में किसे दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क बनाने के लिए गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र मिला है।

उत्तरः सीमा सड़क संगठन (बीआरओ)

प्रश्न 12. हाल ही में ट्राईफेड आदि महोत्सव की ब्रांड एम्बेस्डर किसे बनाया गया है।

उत्तरः एमसी मैरीकॉम

प्रश्न 13. हाल ही में हरियाणा में आदर्श गांव सुई का उद्घाटन किसने किया है।

उत्तरः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने

प्रश्न 14. हाल ही में ट्रेस द्वारा जारी वैश्विक रिश्वत जोखिम रैंकिंग 2021 में भारत का स्थान कौन सा है।

उत्तरः 82वें नम्बर पर

प्रश्न 15. हाल ही में किसने वियना टेनिस ओपन 2021 को जीत लिया है।

उत्तरः एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने

प्रश्न 16. हाल ही में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने किस फुटब़ॉल क्लब के साथ समझौता किया है।

उत्तरः जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के साथ


टिप्पणियाँ